10 अक्टूबर 2014 - 18:09
बग़दाद में कार बम धमाका, 12 मरे

इराक़ की राजधानी बग़दाद में कार बम के एक धमाके में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।

इराक़ की राजधानी बग़दाद में कार बम के एक धमाके में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह धमाका शीया बाहुल्य क्षेत्र सद्र सिटी में एक कैफ़े के निकट हुआ। धमाके में 33 लोग घायल भी हुए हैं। वर्तमान समय में इराक़ में हिंसा अपने चरम स्तर पर है और बम धमाकों की घटनाएं निरंतरता से हो रही हैं। सद्र सिटी संवेदनशील क्षेत्रों में है और आतंकवादी इस क्षेत्र को बार बार निशाना बना रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने इराक़ में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 1110 से अधिक लोग मारे गए। हालिया महीनों में इराक़ में आतंकी संगठन आईएसआईएल की घुसपैठ के बाद से हिंसा में और भी तेज़ी आ गई है।